जौनपुर: विक्षिप्त ने हमला कर बेटी समेत दो लोगों को मार डाला
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के शाहगंज इलाके के भादी गांव में एक विक्षिप्त युवक ने मंगलवार की सुबह धारदार हथियार से हमला कर अपनी मासूम बेटी समेत दो लोगों को मार डाला। बीच-बचाव करने पहुंचे तीन अन्य लोगों पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार …
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के शाहगंज इलाके के भादी गांव में एक विक्षिप्त युवक ने मंगलवार की सुबह धारदार हथियार से हमला कर अपनी मासूम बेटी समेत दो लोगों को मार डाला। बीच-बचाव करने पहुंचे तीन अन्य लोगों पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने कहा कि शाहगंज नगर के भादी खास मोहल्ला निवासी एक विक्षिप्त युवक मुमताज ने आज सुबह पत्नी और दो बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी दौरान घर के बाहर बीच-बचाव करने पहुंचे तीन अन्य लोगों पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया। जहां विक्षिप्त की सात साल की पुत्री हुमेरा तथा सुलेमा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
