ईरान से जंग के बीच भारत को बड़ी राहत: रूस से 30 दिन तक सस्ता तेल खरीदने की स्पेशल छूट, जयराम रमेश बोले-कब तक चलेगा ब्लैकमेल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

वाशिंगटन। अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए कुछ समय के लिए पाबंदियों पर ढील दे दी है। न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने कुछ समय के लिए पाबंदियों में ढील दी है, ताकि भारत समुद्र में फंसे रूसी तेल को खरीद सके।

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि 30 दिन की छूट से वैश्विक बाजार में तेल की आवाजाही बनी रहेगी ईरान की वैश्विक ऊर्जा को बंधक बनाने की कोशिश से पैदा हुए दबाव को कम किया जा सकेगा।  

बेसेंट ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि यह कदम एक जानबूझकर उठाया गया अल्पकालीन है जिससे रूसी सरकार को कोई खास वित्तीय फायदा नहीं होगा क्योंकि इसमें सिर्फ वही तेल शामिल है जो पहले से समुद्र में फंसा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद रूसी तेल पर पाबंदी लगा दी, जिससे खरीदारों को दूसरे विकल्प ढूंढने पड़े थे। भारत रूस ऊर्जा का एक बड़ा खरीदार है और अमेरिका ने भारत पर दबाव डाला है कि वह हमले के लिए पैसे का बहाव कम करने की कोशिश में उसका (रूस) तेल खरीदना बंद कर दे। 

कांग्रेस ने ''अमेरिकी वित्त विभाग की भारतीय रिफाइनरियों को रूस से फौरी तौर पर तेल खरीदने की अस्थायी छूट दिए जाने की घोषणा'' को लेकर शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ''अमेरिकी ब्लैकमेल'' कब तक चलता रहेगा। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''ट्रंप का नया खेल, दिल्ली के दोस्त को कहा पुतिन से ले सकते हो तेल, कब तक चलेगा यह अमेरिकी ब्लैकमेल।'' 
 
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा है, ''वैश्विक बाजार में तेल की उपलब्धता जारी रखने के लिए, वित्त विभाग भारतीय रिफाइनरियों को रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिन की अस्थायी छूट दे रहा है... भारत अमेरिका का एक आवश्यक साझेदार है, और हम पूरी तरह से आशा करते हैं कि नई दिल्ली अमेरिकी तेल की खरीद में तेजी लाएगी। यह अल्पकालिक उपाय वैश्विक ऊर्जा को बंधक बनाने के ईरान के प्रयास के कारण उत्पन्न दबाव को कम करेगा।'' भारत सरकार की तरफ से फिलहाल इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ये भी पढ़ें :
Nepal Elections: शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ नेपाल में मतदान, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग 

संबंधित समाचार