Dhurandhar Trailer: रणवीर की धुरंधर द रिवेंज का ऐलान, जानें कल किस समय ट्रेलर होगा रिलीज
मुंबई। जियो स्टूडियोज़ और बी62 स्टूडियोज़ ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर की रिलीज़ का ऐलान कर दिया है। फिल्म धुरंधर द रिवेंज का नया पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि ट्रेलर कल सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक अंडरकवर एजेंट की इस कहानी में इस बार मामला पहले से ज्यादा निजी नजर आता है।
रणवीर सिंह एक बार फिर दो अलग किरदारों में दिखाई देंगे, जस्किरत सिंह रंगी और हमज़ा अली मज़ारी। इससे इस स्पाई-एक्शन कहानी में रोमांच और भी बढ़ जाता है।
फिल्म के पहले भाग ने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई की थी, खासकर नॉर्थ अमेरिका, कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया में। अब ट्रेड एक्सपर्ट्स और सिनेमाघर मालिकों को धुरंधर द रिवेंज से भी बड़ी उम्मीदें हैं और माना जा रहा है कि यह फिल्म एक बार फिर दुनियाभर में बड़ी सफलता हासिल कर सकती है।
जियो स्टूडियोज़ प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज़ के प्रोडक्शन में बनी आदित्य धर की यह फिल्म धुरंधर द रिवेंज हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ इन पांच भाषाओं में रिलीज होगी। यह स्पाई-एक्शन फिल्म आदित्य धर ने लिखी, निर्देशित और प्रोड्यूस की है, जबकि इसके निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें :
Oscars 2026: विदेशी मंच पर देसी गर्ल का जलवा, ऑस्कर प्रेजेंटर्स बनेगी प्रियंका चोपड़ा जोनास
