UPSC Result: लखनऊ के मेधावियों का दबदबा, विमल कुमार को मिली 107वीं रैंक

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : यूपीएससी रिजल्ट्स में लखनऊ के मेधावियों का दबदबा भी कायम रहा है। विमल कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये ऑल इंडिया 107वीं रैंक हासिल की है। जबकि आदर्श पांडेय को 347वीं रैंक मिली है। आदर्श पाण्डेय अमेठी जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई लखनऊ पब्लिक स्कूल से की है। आदर्श पाण्डेय ने इससे पहले यूपीएससी सीएसई 2024 भी पास किया है। मौजूदा समय में वह  भारतीय डाक सेवा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 

दरअसल, आज यानी शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित किए। अनुज अग्निहोत्री यूपीएससी के टॉपर बने हैं।  राजेश्वरी सुवे एम और अकांश ढुल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस बार कुल 958 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। जिनमें 659 पुरुष और 299 महिलाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : UPSC Result : कांधला की बेटी आस्था जैन ने UPSC में हासिल की 9वीं रैंक, शामली में उत्साह का माहौल

 

संबंधित समाचार