T20 World Cup Final : ICC का बड़ा ऐलान, फाइनल मैचों को लेकर बताया कौन होंगे अंपायर और मैच रेफरी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को पूर्व चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद में होने वाले टी-20 विश्वकप क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले के लिए अधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी है।

आईसीसी ने कहा है कि इंग्लिश जोड़ी रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन-फील्ड अंपायर होंगे। इलिंगवर्थ लगातार दूसरे पुरुष टी-20 विश्व कप फाइनल की जिम्मेदारी संभालेंगे, इससे पहले 2024 में क्रिस गैफनी के साथ अंपायर रहे थे। 

इससे पहले वे आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 फाइनल और आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में भी अंपायर रह चुके हैं। उनके साथ उनके हमवतन व्हार्फ भी हैं, जो अपने पहले सीनियर आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल की देखरेख करेंगे।

पिछले साल एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ अंपायर में शामिल होने से पहले, व्हार्फ आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 और आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अंपायर रह चुके हैं। 

ये भी पढ़ें :
IND W vs AUS W: पिंक बॉल टेस्ट मैच जारी, भारतीय महिला टीम ने बनाये आठ विकेट पर 184 रन

संबंधित समाचार