Moradabad: अब बीएलओ के पाले में एसआईआर प्रक्रिया, फार्मों की मैपिंग में पारदर्शिता के निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया की गेंद अब बीएलओ के पाले में है। मतदाता बनने के लिए जिन्होंने फार्म 6 भरकर जमा किया है उनकी मैपिंग कर पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य बीएलओ ही करेंगे। वहीं दावे व आपत्ति का समय बीतने के बाद अन्य औपचारिकता पूरी की जानी है।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया में दो बार निर्वाचन आयोग ने दावे व आपत्ति की आखिरी तारीख बढ़ाकर छह मार्च की थी। इस दिन तक डेढ़ लाख लोगों ने फार्म 6 भरकर मतदाता बनने के लिए दावा किया। इसमें अधिकांश नगर विधानसभा क्षेत्र के नागरिक हैं। जिसमें युवा वर्ग भी शामिल है। अब जमा किए गए फार्मों की प्रक्रिया बीएलओ को पूरी करनी है। इसके बाद मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन अगले महीने किया जाएगा। 

अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगीता गौतम का कहना है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में जो फार्म बीएलओ के पास रह गए होंगे उसे जल्द मैपिंग करने का निर्देश दिया है। आपत्तियों व दावों के संबंध में जमा किए गए डाक्यूमेंट का परीक्षण करने के बाद सूची में नाम शामिल करने या हटाने का कार्य होगा। अगले महीने मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

 

संबंधित समाचार