IND vs NZ T20 Final में टूटेगा बड़ा रिकॉर्डः अक्षर पटेल और कुलदीप यादव दोनों युजवेंद्र चहल छोड़ सकते हैं को पीछे... स्पिनर्स की जंग तेज
अहमदाबादः नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार, 8 मार्च 2026 को ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का निर्णायक फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया के लिए सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक व्यक्तिगत उपलब्धि का मौका भी है।
अक्षर पटेल का सुनहरा अवसर
भारतीय टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल इस समय टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों में शुमार हैं। उन्होंने अब तक 93 मैचों में 94 विकेट चटकाए हैं। अगर फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्षर 3 या इससे ज्यादा विकेट ले लेते हैं, तो वे युजवेंद्र चहल के रिकॉर्ड को तोड़कर भारत के लिए टी20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर बन जाएंगे। चहल ने 80 मैचों में 96 विकेट लिए थे, जो फिलहाल इस कैटेगरी में टॉप पर है।
भारत के टी20I में टॉप स्पिन गेंदबाज (विकेट्स के आधार पर):
- युजवेंद्र चहल: 96 विकेट (80 मैच)
- कुलदीप यादव: 95 विकेट (54 मैच)
- अक्षर पटेल: 94 विकेट (93 मैच)
- रविचंद्रन अश्विन: 72 विकेट (65 मैच)
- वरुण चक्रवर्ती: 72 विकेट (44 मैच)
कुलदीप यादव भी रेस में
कुलदीप यादव, जो इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक मैच खेल पाए हैं, अगर फाइनल में प्लेइंग XI में जगह बनाते हैं तो केवल 2 विकेट लेकर चहल को पीछे छोड़ सकते हैं। कुलदीप के नाम 54 मैचों में 95 विकेट दर्ज हैं। उनकी चाइनामैन गेंदबाजी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
अक्षर का इस WC में शानदार फॉर्म
अक्षर पटेल इस टूर्नामेंट में अब तक 6 मैच खेल चुके हैं और 8 विकेट झटक चुके हैं। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 3 ओवर में 35 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए, साथ ही फील्डिंग में 3 शानदार कैच पकड़े। उनकी ऑलराउंड परफॉर्मेंस ने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में अगर वे विकेटों का खाता खोलते हैं, तो रिकॉर्ड उनके नाम हो सकता है।
