Bareilly : IVRI आकर बच सकी की श्वेत बाघिन की जान, छह घंटे तक चली जटिल सर्जरी 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने दिल्ली चिड़ियाघर की डेढ़ वर्षीय श्वेत बाघिन पर द्विपक्षीय टिबियल फ्रैक्चर से पीड़ित जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की। बाघिन को 2 मार्च को फ्रैक्चर हुआ था। प्रारंभिक स्थिरीकरण 3 मार्च को फाइबरग्लास बैंडेजिंग का उपयोग करके चिड़ियाघर के पशु चिकित्सालय में किया गया था।

चोट की गंभीरता को देखते हुए, चार और पांच मार्च को उन्नत सर्जिकल हस्तक्षेप के लिए आईवीआरआई के निदेशक को सूचित किया गया। इसके बाद संस्थान की विशेषज्ञ टीम को ऑपरेशन के लिए बुलाया गया। 7 मार्च को आईवीआरआई की टीम ने लगभग छह घंटे तक चली मैराथन सर्जरी कर बाघिन के दोनों पैरों के फ्रैक्चर को सफलतापूर्वक ठीक किया। 

सर्जरी का नेतृत्व आईवीआरआई के सर्जरी विभाग के वैज्ञानिक डॉ. रोहित कुमार ने किया, जबकि उनके साथ डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. अमन, डॉ. साईं और डॉ. प्रेम की टीम मौजूद रही। ऑपरेशन के दौरान दाहिनी टिबिया को डबल प्लेटिंग तकनीक से स्थिर किया गया, जबकि बाईं टिबिया को रॉड-प्लेट कंस्ट्रक्ट की मदद से ठीक किया गया। बाघिन वर्तमान में पोस्ट-ऑपरेटिव निगरानी में है।

 

संबंधित समाचार