UP Police : SI एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानिए कब आएगा एडमिट कार्ड
लखनऊ। यूपी पुलिस एसआई की परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले युवा जल्द स्लिप को डाउनलोड कर लें। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे उम्मीदवार आफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। बता दें, एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च, 2026 को किया जाएगा। एग्जाम सिटी स्लिप आफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
कैसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिपः
यूपी पुलिस एसआई परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें। इसके बाद वेबसाइट के होमेपज पर UP Police SI Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें। लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
परीक्षा पैटर्नः
यूपी पुलिस एसआई की परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य हिन्दी, मूलविधि/संविधान/सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा और मानसिक अभिरुचि परीक्षा/बुद्धिलब्धि परीक्षा/तार्किक परीक्षा विषय से 400 अंकों के 160 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है।
कब जारी होगा एडमिट कार्डः
परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
