Bareilly: बरेली को दो वंदे और तीन अमृत भारत का मिलेगा तोहफा

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। रेलवे की ओर से बरेली के लोगों के लिए बड़ी सौगात मिलने वाली है। रेलवे बरेली होते हुए दो वंदे और तीन अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन करेगा। इसको लेकर रेलवे ने सर्वे शुरू कर दिया है।

बरेली होते हुए अभी देहरादून-लखनऊ-सहारनपुर-गोमती नगर और मेरठ-वाराणसी वंदे भारत का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा बरेली होते हुए बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार, हावड़ा-आनंद विहार और छपरा-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस भी गुजरती हैं। उत्तराखंड के काठगोदाम-लाल कुआं-रामनगर टनकपुर के लोगों को अभी तक वंदे भारत और अमृत भारत का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि बरेली होते हुए रेलवे दो वंदे और तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को लेकर सर्वे कर रहा है। उम्मीद है कि 2026 के अंत तक वंदे और अमृत भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा जिससे कुमाऊं और बरेली के क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
बरेली बांदीकुई पैसेंजर को खातीपुर जयपुर तक विस्तार मिलेगा

कोरोना काल के दौरान गाड़ी नंबर 54356-55 का संचालन बंद कर दिया गया था, लेकिन लोगों की मांग पर 5 साल के बाद 30 जनवरी को इस गाड़ी का संचालन फिर से शुरू किया गया था। पैसेंजर गाड़ी बरेली-बांदीकुई के बीच 50 से अधिक स्टेशनों पर रुकती है, लेकिन अब इस गाड़ी को खातीपुर जयपुर तक विस्तार देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

संबंधित समाचार