गर्मियों में कपड़ों का सही चुनाव : आराम और स्टाइल का कॉम्बिनेशन
गर्मियों की तपती धूप और उमस में कपड़ों का सही चुनाव केवल स्टाइल नहीं, बल्कि सेहत और आराम के लिए भी ज़रूरी है। इस मौसम में कॉटन और लिनन जैसे प्राकृतिक रेशों वाले कपड़े सबसे उपयुक्त होते हैं, क्योंकि ये पसीना सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं। रंगों का चयन भी महत्वपूर्ण है, सफेद और हल्के रंग सूरज की किरणों को परावर्तित करते हैं, जिससे गर्मी कम लगती है। तंग कपड़ों के बजाय ढीले-ढाले डिजाइन चुनें ताकि हवा का संचार बना रहे। सही पहनावा चुनकर हम न केवल पसीने और घमौरियों से बच सकते हैं, बल्कि गर्मी के सफर को सुखद और सहज भी बना सकते हैं।- लेखिका, हिना नूर खान
2.jpg)
सही फैब्रिक का चयन करें
गर्मियों में सबसे महत्वपूर्ण है कपड़े का फैब्रिक। सूती (कॉटन) कपड़ा इस मौसम के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि यह पसीना सोखता है और शरीर को ठंडा रखता है। मलमल, लिनन और खादी भी अच्छे विकल्प हैं, क्योंकि ये हल्के और हवा पार होने वाले होते हैं। इसके विपरीत, पॉलिएस्टर या अन्य सिंथेटिक कपड़े गर्मी में असुविधा बढ़ा सकते हैं। ये पसीना रोकते हैं और त्वचा पर चिपकने लगते हैं। इसलिए दैनिक पहनावे में प्राकृतिक रेशों से बने कपड़ों को प्राथमिकता देना चाहिए।
आरामदायक डिज़ाइन और फिटिंग
गर्मी के मौसम में ढीले और आरामदायक कपड़े पहनना चाहिए। बहुत टाइट कपड़े शरीर से चिपकते हैं और पसीना बढ़ाते हैं। ढीले कुर्ते, कॉटन शर्ट, पलाजो, स्कर्ट या ढीली पैंट शरीर को हवा लगने देते हैं और आराम प्रदान करते हैं। महिलाओं के लिए सूती सलवार-सूट या कॉटन साड़ी उपयुक्त रहती है, जबकि पुरुषों के लिए हल्की शर्ट और कॉटन ट्राउजर या कुर्ता-पायजामा अच्छा विकल्प हो सकता है।
हल्के और आरामदायक फैब्रिक
गर्मियों में कॉटन, लिनन, मलमल और रेयॉन जैसे कपड़े सबसे अच्छे रहते हैं। ये पसीना सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं। सिंथेटिक और बहुत मोटे कपड़ों से बचें, क्योंकि उनमें गर्मी ज्यादा लगती है।
हल्के रंग पहनें
सफेद, क्रीम, हल्का गुलाबी, आसमानी, मिंट ग्रीन, लैवेंडर और पीले जैसे हल्के रंग गर्मियों में बहुत सुंदर लगते हैं। ये रंग धूप को कम आकर्षित करते हैं और आपको फ्रेश लुक देते हैं।
ढीले और फ्लोई स्टाइल अपनाएं
बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें। ढीले कुर्ते, ए-लाइन ड्रेस, कॉटन की फ्रॉक, प्लाजो या स्ट्रेट पैंट के साथ कुर्ती पहन सकती हैं। इससे आप आरामदायक और एलिगेंट दोनों दिखेंगी।
सॉफ्ट और छोटे प्रिंट्स चुनें
छोटे फूलों वाले प्रिंट, हल्के ब्लॉक प्रिंट या मिनिमल डिजाइन गर्मियों में बहुत अच्छे लगते हैं। ज्यादा भारी और गहरे प्रिंट से बचें।
हल्का मेकअप और सही एक्सेसरीज
गर्मियों में हल्का मेकअप रखें। छोटे ईयररिंग्स, हल्का दुपट्टा और आरामदायक सैंडल आपके लुक को और निखार देते हैं
1. घर के लिए (कंफर्ट + फ्रेश लुक)
• कॉटन का सिंपल सूट या कुर्ती + प्लाजो
• हल्के रंग जैसे सफेद, पीच, आसमानी या मिंट ग्रीन
• छोटे फ्लोरल या सॉफ्ट प्रिंट
• बिना भारी मेकअप, सिर्फ काजल और लिप बाम
• बालों की सिंपल चोटी या क्लच
इससे आप आरामदायक भी रहेंगी और हमेशा फ्रेश दिखेंगी।
2. ऑफिस / पढ़ाई के लिए (स्मार्ट & एलेगेंट लुक)
• स्ट्रेट कट कॉटन कुर्ती + पैंट
• सॉलिड रंग जैसे हल्का ब्लू, लैवेंडर, बेज
• बहुत भारी प्रिंट से बचें
• हल्की घड़ी और छोटे ईयररिंग्स
• साफ-सुथरा जूड़ा या पोनीटेल
इससे पर्सनैलिटी प्रोफेशनल और क्लासी लगेगी।
3. फंक्शन / पार्टी के लिए (ग्रेसफुल & अटरेक्टिव)
• शिफॉन या जॉर्जेट का हल्का सूट
• या फ्लोई अनारकली स्टाइल
• पेस्टल शेड्स पर हल्का गोटा या थ्रेड वर्क
• हल्का हाईलाइटर + न्यूड लिपस्टिक
• स्टेटमेंट ईयररिंग्स
गर्मी में भी आप एलिगेंट और स्टाइलिश दिखेंगी।
