महिला आयोग के सामने पेश हुए संजय दत्त, सरके चुनर' गीत से जुड़े विवाद को लेकर मांगी माफ़ी 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। अभिनेता संजय दत्त अपनी फिल्म 'केडी: द डेविल' के गीत ''सरके चुनर'' को लेकर हुए विवाद के सिलसिले में सोमवार को यहां राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए। यह सुनवाई इस गीत को लेकर शिकायतों से संबंधित है, जिसके (गीत के) बोल की आलोचना हुई है। दत्त, आयोग द्वारा शुरू की गई जांच के तहत सुनवाई में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर रोष पैदा होने के बाद इस गीत को यूट्यूब से संभवत: हटा दिया गया है, हालांकि इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब बजाया और साझा किया गया। सुनवाई से जुड़े और विवरण की प्रतीक्षा है। 

ये भी पढ़ें :
The India Story : जुलाई में रिलीज होगी काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म, सिनेमाघरों में मचेगा तहलका 

संबंधित समाचार