छात्राओं से मालिश कराने वाली प्रधानाध्यापिका के खिलाफ एक्शन, तत्काल प्रभाव से की गई निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बांदा: चित्रकूट नगर क्षेत्र में स्कूल में छात्राओं से कथित रूप से मालिश कराने के आरोप में एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। चित्रकूट के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बी.के. शर्मा ने सोमवार को बताया कि नगर शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार दीक्षित की जांच रिपोर्ट के अध्ययन के बाद नया बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधु राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में प्रधानाध्यापिका मधु राय जमीन पर लेटी हुई हैं और विद्यालय की कुछ छात्राएं उनके हाथ-पैर दबाती और मालिश करती देखी जा रही हैं। बीएसए ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर नगर शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार दीक्षित को जांच सौंपी गई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सत्य पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निलंबन के दौरान प्रधानाध्यापिका को जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म