Stock Market Today: शेयर बाजार का कमबैक, सकारात्मक संकेतों के बीच सेंसेक्स-निफ्टी उछले 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 809.57 अंक चढ़कर 78,375.73 अंक पर खुला। हालांकि बाद में इसकी तेजी कुछ कम हुई और खबर लेकर जाते समय यह 327.78 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,893.94 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 252.75 अंक की बढ़त में 24,280.80 पर खुला। 

आईटी और तेल एवं गैस को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में रहे। ऑटो, वित्त, फार्मा, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और स्वास्थ्य सेक्टरों के सूचकांकों में ज्यादा तेजी दर्जकी गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा इंडिगो और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर ऊपर चल रहे थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एयरटेल, टीसीएस और बजाज फाइनेंस में फिलहाल गिरावट है।

ये भी पढ़ें :
ईरान-इसराइल जंग से बाजार पर पड़ रहा असर,  2,346 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 709 अंक फिसला 
 

संबंधित समाचार