बाराबंकी : टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने ज्ञापन भेजा

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

फतेहपुर, बाराबंकी, अमृत विचार : अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर ब्लॉक फतेहपुर के शिक्षकों ने टीईटी (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) की अनिवार्यता के विरोध में ज्ञापन भेजा।

इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ बाराबंकी के जिला संयोजक डॉ. राकेश सिंह के नेतृत्व में शिक्षक पूर्व माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर प्रांगण में उपस्थित हुए और अपने हस्ताक्षर के साथ ज्ञापन ईमेल के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष को प्रेषित किया।

इस अवसर पर उपस्थित संगठन पदाधिकारी और शिक्षक थे: आनंद वर्मा, राम मिलन वर्मा, संजय वर्मा, सत्य प्रकाश वर्मा, अनवार अहमद, दिनेश कुमार मौर्य, जय कुमार, प्रवेश कुमार सिंह, भानु मिहिर, अनुभव पोद्दार, प्रमोद कुमार, शरद कुमार, रफ़त अंजुम, निधि मित्तल, अरुण कुमार त्रिपाठी, कंचन लता, सीमा देवी, लव कुश वर्मा, कमलेश वर्मा, राजकिशोर कुसुम सिंह, शालिनी यादव।

यह भी पढ़ें : IndiGo के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया संभालेंगे प्रबंधन का कामकाज

संबंधित समाचार