Bareilly: प्रधानमंत्री बरेली होकर गुजरने वाली इस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया स्टेशन से आनंद विहार के बीच चलने वाले नई ट्रेन का ठहराव बरेली जंक्शन पर भी होगा। खास बात ये कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मार्च को अपने पश्चिम बंगाल पर हैं। यहां वह देश को कई सौगात देंगे। इसी क्रम में रेलवे से जुड़े कई परियोजनाओं का भी लोकार्पण प्रधानमंत्री करेंगे। जिसमें पुरुलिया से आनंद विहार दिल्ली के नई रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। 

ये ट्रेन पुरुलिया से शुरू होकर, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, रोहतास, कैमूर, चंदौली, वाराणसी,अयोध्या, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन सेवा पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी देगी। 

संबंधित समाचार