WhatsApp लाया 'पेरेंट-मैनेज्ड अकाउंट्स', 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्राइवेसी होगी और सख्त, अभिभावकों का होगा कंट्रोंल
दिल्ली। मेटा के स्वामित्व वाले संदेश मंच व्हाट्सएप ने 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए अभिभावक नियंत्रित खाते शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत अभिभावकों की कड़ी निगरानी में छोटे बच्चों को इस मंच का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाएगी। यह कदम संदेश मंच की नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि अब तक इस मंच के उपयोग के लिए न्यूनतम आयु सीमा 13 वर्ष (कुछ क्षेत्रों में इससे अधिक) रखी गई थी।
व्हाट्सएप ने अपने 'ब्लॉग' में कहा, '' परिवारों व विशेषज्ञों से मिले सुझावों के आधार पर अभिभावक-नियंत्रित खातों की नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसके तहत माता-पिता या अभिभावक छोटे बच्चों के लिए व्हाट्सएप खाता बना सकेंगे और उनके उपयोग को केवल संदेश भेजने तथा कॉल करने तक सीमित कर सकेंगे।''
कंपनी के अनुसार, अभिभावक बच्चों की संपर्क सूची नियंत्रित कर सकेंगे। हालांकि संदेशों की सामग्री 'एंड टू एंड एन्क्रिप्शन' से सुरक्षित रहेगी। नई नियंत्रण व्यवस्था और अन्य 'सेटिंग' को अभिभावक 'पिन' के माध्यम से सुरक्षित किया जाएगा और केवल माता-पिता ही गोपनीयता संबंधी 'सेटिंग' को देख या बदल सकेंगे। कंपनी ने बताया कि यह सुविधा फिलहाल चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है।
ये भी पढ़ें :
मुंबई : महाराष्ट्र विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी, सत्र से पहले कराया गया खाली
