Papmochani Ekadashi 2026: कल है पापमोचनी एकादशी व्रत, जानें क्या है शुभ मुहूर्त

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार। इस्कॉन मन्दिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम दास ने बताया कि 15 मार्च को पापमोचनी एकादशी है। हमें सदैव द्वादशी प्रधान एकादशी का व्रत रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिसमें दशमी का लेश मात्र मिश्रण न हो, द्वादशी प्रधान एकादशी कृष्ण भावनामृत को बढ़ाने वाली और विशेष फल देने वाली है। एकादशी को अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए।

प्रत्येक एकादशी को मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम दास द्वारा इस्कॉन मन्दिर में भक्तों के लिए श्रीमद भागवतम की कक्षा सुबह 6 बजे से संचालित करते हैं। भक्तगण एकादशी पर श्रीमद भागवतम कक्षा के लिए मन्दिर आ सकते हैं। एकादशी व्रत रखने के साथ-साथ अगले दिन समय से व्रत का पारण किया जाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि व्रत पारण समय 16 मार्च को प्रातः 6:15 से 9:43 बजे तक है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

NBRI के आंगन में खिलेंगे बोगनवेलिया के फूल: विभिन्न आकर्षक किस्मों का प्रदर्शन, खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे ये फूल 
‘शी-बॉक्स’ से करें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत, महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की बड़ी पहल
दोहरा हत्याकांड: डीजीएम सुधीर गुप्ता का जानी दुश्मन बन बैठा था अजय, जबरन प्लांट में जमाता था रौब 
कामर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से कम्युनिटी किचन प्रभावित... अस्पतालों और मंदिरों में भोजन वितरण पर संकट, सैकड़ों जरूरतमंदों की थाली पर असर
UP में Ola-Uber के लिए नया सख्त नियम: बिना वजह बताए अगर राइड की कैंसिल तो होगी 10% कटौती, जानें पूरी details