बाराबंकी: लोगों को न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत रहता है अधिवक्ता समाज- प्रियंका सिह रावत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, बाराबंकी। पूर्व सांसद व प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिह रावत ने आज नव निर्वाचित तहसील बार एसोशिऐसन के अध्यक्ष जगदम्बा सिंह को बधाई देने तहसील रामनगर परिसर मे पहुंच गईं। भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने इस मौके पर कहा कि किसी पीड़ित व्यक्ति को जब जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी से न्याय नहीं मिल …

रामनगर, बाराबंकी। पूर्व सांसद व प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिह रावत ने आज नव निर्वाचित तहसील बार एसोशिऐसन के अध्यक्ष जगदम्बा सिंह को बधाई देने तहसील रामनगर परिसर मे पहुंच गईं। भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने इस मौके पर कहा कि किसी पीड़ित व्यक्ति को जब जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी से न्याय नहीं मिल पाता है तभी वह न्याय के लिये अधिवक्ताओं के पास पहुंचता है और अधिवक्ता समाज ही एक ऐसा प्रबुद्ध वर्ग है जो गरीब से गरीब व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत रहता है।

उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित कमेटी के सभी पदाधिकारी न्यायालय में बेहतर सामंजस्य बनाकर समाज के हर व्यक्ति को त्वरित न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत रहते हैं। पूर्व सांसद ने अध्यक्ष जगदम्बा सिंह को जीत की बधाई दी। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों के से मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री बाल मणि मुकुन्द गुप्ता, कपिल देव, कुशुमेश, रमेश चन्द्रा, ब्रजेश शर्मा, अतुल सिंह, उदित वर्मा, वैभव मिश्र सहित भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार