लखनऊ में उमड़ा क्रिकेट का जुनून: U-19 ट्रायल के पहले दिन 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: शहर के स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में शनिवार को अंडर-19 चयन ट्रायल हुआ। लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन (एलसीए) की देखरेख में चल रहे ट्रायल के पहले दिन 250 खिलाड़ी पहुंचे। एलसीए के संयुक्त सचिव सुभांशु कुमार साहब ने बताया कि खिलाड़ियों का उत्साह बेहद उत्साहजनक रहा। उन्होंने कहा कि ट्रायल में कई ऐसे खिलाड़ी भी पहुंचे हैं जिन्होंने बीबीडी लीग में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन अपनी प्रतिभा के दम पर चयन के लिए प्रयास कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि बीबीडी लीग और पिछले वर्ष के इंटर-डिस्ट्रिक्ट मुकाबलों के प्रदर्शन के आधार पर 50 खिलाड़ियों का चयन पहले ही ट्रायल मैचों के लिए किया जा चुका है। इन खिलाड़ियों के बीच ट्रायल मुकाबले मंगलवार से खेले जाएंगे। 

MUSKAN DIXIT (11)

एलसीए को 25 मार्च तक अंडर-19 टीम की अंतिम सूची उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) को सौंपनी है। चयन प्रक्रिया में प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही खिलाड़ियों की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रायल शनिवार और रविवार को आयोजित किए गए हैं। ट्रायल के दौरान चयनकर्ता के रूप में यूसुफ अली, मूसी रजा, अभिनव दीक्षित और अरुण शर्मा मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया।

संबंधित समाचार