16 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में सुधार आएगा।

वृष- आज कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। अपने काम में लगातार सुधार करते रहें। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।ट

मिथुन - आज अपनी कमियों में सुधार लाने का प्रयास करें। बनते कार्यों में विघ्न आने की संभावना है। अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

कर्क- आज मन में संदेह की भावना न आने दें। परिजनों की चिंता हो सकती है। खर्चों को लेकर अत्यंत चिंतित रहेंगे।

सिंह- आज कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। धन के लेन-देन वाले कार्य कर सकते हैं। भविष्य को लेकर आप योजना बनाएंगे।

कन्या- आज गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शांतिपूर्ण तरीके से आपके काम होंगे।

तुला- आज प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। छात्रों को शिक्षा में मनोनुकूल परिणाम मिलेगा। करियर में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक- आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी उन्नति से उल्लासित रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी।

धनु- आज संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। भविष्य के विषय में आपको थोड़ा सोच-विचार करना पड़ेगा। परिजनों के व्यवहार से क्षुब्ध रहेंगे।

मकर- आज अपना व्यवहार संयमित रखें। अधिकारी वर्ग आपसे अत्यंत प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है।

कुंभ- आज दिनचर्या अनुशासित रखने का प्रयास करें। संतान के विवाह की चिंता दूर होगी। मित्रों के साथ हंसी-मजाक में समय बिताएंगे।

मीन- आज कार्यक्षमता में कमी महसूस होगी। अपनी कमियों में सुधार लाने का प्रयास करें। कारोबार में उतार-चढ़ाव हो सकता है।