10 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। व्यर्थ के खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं।
वृष- आज सफलता मिलने के योग हैं। मन में नए और रचनात्मक विचार आते रहेंगे। नए लोगों के साथ संपर्क विकसित होंगे।
मिथुन - आज आप कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करेंगे। व्यवसाय में सुधार करने की आवश्यकता है। बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
कर्क- आज आप छोटी-छोटी बातों को महत्व न दें। बुरे लोगों की संगत से बचें। कमीशन संबंधी कार्यों में धन हानि हो सकती है।
सिंह- आज नए कार्यों की शुरुआत करना उचित नहीं है। वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी चाहिए।
कन्या- आज राजनीतिक संबंधों के लिए दिन अच्छा है। आप कठिन काम को सूझबूझ से सुलझा लेंगे। व्यवसाय में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
तुला- आज अपनी कमियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विरोधियों के ऊपर आपका प्रभाव बढ़ने वाला है। किसी से अधिक अपेक्षा न रखें।
वृश्चिक- आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। साझेदारी से जुड़े हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने काम पर विश्वास बनाए रखें।
धनु- आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। बाजार के भोजन से आपको बचना चाहिए।
मकर- आज शेयर मार्केट में धन निवेश लाभकारी होगा। परिजनों पर धन खर्च करेंगे। गैरकानूनी कार्यों में रुचि ले सकते हैं।
कुंभ- आज प्रबंधन संबंधी कार्यों के लिए दिन विशेष है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में योजनाएं बदलनी पड़ सकती हैं।
मीन- आज किसी को उधार में धन न दें। कार्यशैली में सुधार कर सकते हैं। आपको इच्छित परिणाम मिलने में कठिनाई होगी।
