15 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मेष- आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। नए लक्ष्यों को निर्धारित कर सकते हैं। अपनी बातों को प्रभावी ढंग से रखेंगे।

वृष- आज नए व्यापारिक समझौते करने से बचें। स्वयं के लिए कुछ समय अवश्य निकालें। उचित परिणाम न मिलने से मन उदास हो सकता है।

मिथुन - आज निजी रिश्तों के बीच अहम् की भावना न आने दें। आपको कर्ज नहीं लेना चाहिए। व्यवसाय में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कर्क- आज आपका मन अत्यधिक प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है।

सिंह- आज दूसरे के मामलों में अधिक हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। रुके हुए कार्यों को पूर्ण करेंगे। कार्यक्षेत्र में समस्याओं का अनुभव होगा।

कन्या- आज घर में शुभ प्रसंग हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। धार्मिक विचारों का आपके ऊपर अत्यधिक प्रभाव रहेगा।

तुला- आज आय की अपेक्षा धन अधिक खर्च हो सकता है। वैवाहिक संबंधों में कुछ कड़वाहट आ सकती है। शरीर में पानी की कमी न होने दें।

वृश्चिक- आज आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे।

धनु- आज व्यापार में नया प्रयोग करने से बचें। आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा। परिजनों से किसी गंभीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं।

 मकर- आज कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण एवं ठोस निर्णय लेने पड़ेंगे। सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापारिक घाटे में कमी आएगी।

कुंभ- आज आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। व्यवसाय में आपको लाभ हो सकता है। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें।

मीन- आज फाइनेंस से जुड़े कार्यों के लिए दिन अनुकूल है। आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। सभी कार्य आपके अनुसार होते चले जाएंगे।

संबंधित समाचार