14 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण कर पाने में सफल रहेंगे। नए प्रयोग कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान मिल सकता है।
वृष- आज अधिकारियों का विश्वास आपके ऊपर कम रहेगा। व्यापार में बड़ी डील की संभावना है। मन में स्वार्थ की भावना न आने दें।
मिथुन -आज जीवनसाथी की सलाह लेकर निर्णय लेना हितकर होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
कर्क- आज घर में कोई बड़ा आयोजन कर सकते हैं। व्यवसाय में खर्चे नियंत्रित रखने का प्रयास करेंगे। पिता के व्यवहार से निराश हो सकते हैं।
सिंह- आज परिजन आपसे प्रसन्न रहेंगे। धर्म-कर्म पर धन खर्च होगा। बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने का प्रयास करें।
कन्या- आज घरेलू वातावरण सामान्य रहेगा। उधार दिया हुआ धन परेशानी खड़ी कर सकता है। गंभीर विषय पर चिंतन कर सकते हैं।
तुला- आज अचानक आपके काम बिगड़ सकते हैं। भविष्य को लेकर मन आशंकित रहेगा। सहकर्मियों के प्रति मन में द्वेष पनप सकता है।
वृश्चिक- आज इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। विरोधी आपके सामने कमजोर पड़ जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद मिल सकता है।
धनु- आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें। माता-पिता की सलाह लेना उत्तम होगा।
मकर- आज आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। सभी कार्य बिना रुकावट के पूर्ण होंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।
कुंभ- आज महत्वपूर्ण कार्य लंबित हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में दस्तावेजों के कारण समस्या हो सकती है। मित्रों से विवाद न करें।
मीन- आज आर्थिक मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पुराने निवेश से आपको लाभ होगा।
