तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, हरे निशान में आये सेंसेक्स-निफ्टी, डॉलर का दबाव जारी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 148.13 अंक टूटकर 74,415.79 अंक पर खुला लेकिन कुछ ही देर में हरे निशान में पहुंच गया।

बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। सेंसेक्स एक समय 179 अंक नीचे था तो बाद में 420 अंक की बढ़त तक भी पहुंचा। खबर लिखे जाते समय यह 59.48 अंक (0.08 प्रतिशत) ऊपर 74,623.40 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 35 अंक गिरकर 23,116.10 अंक पर खुला।

छोटी कंपनियों में अभी गिरावट है। डॉलर की तुलना में रुपये में जारी नरमी का दबाव शेयर बाजार पर देखा जा रहा है। फिलहाल रुपया 14 पैसे टूटकर 92.44 रुपये प्रति डॉलर पर है। धातु, ऑटो, एफएमसीजी, बैंकिंग और वित्त समूहों के सूचकांक ऊपर हैं जबकि आईटी, रियलटी, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों में गिरावट है।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और टाटा स्टील के शेयर फिलहाल बढ़त में चल रहे हैं जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट है। 

ये भी पढ़ें : 
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के उछाल से शेयर में भूचाल, सेंसेक्स, निफ्टी में आई बड़ी गिरावट 

संबंधित समाचार