प्रयागराज : कमला नेहरु अस्पताल में शुरू होगी बोन मैरो ट्रांसप्लांट सुविधा, तैयार किया गया स्पेशल हाई-टेक वार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल (केएनएमएच) में आगामी 20 मार्च से बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने जा रही है। जिले का पहला बोन मैरो ट्रांसप्लांट प्रतापगढ़ के एक 61 वर्षीय मरीज का किया जाएगा। इस ऐतिहासिक प्रक्रिया के लिए मरीज को 17 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। 

अस्पताल में इसके लिए एक विशेष हाई-टेक वार्ड तैयार किया गया है, जिसकी परीक्षण प्रक्रिया फिलहाल चल रही है। यह वार्ड पूरी तरह संक्रमणमुक्त और उच्च सुरक्षा मानकों से लैस रहेगा। मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉ. मानस दुबे ने बताया कि पहला ट्रांसप्लांट ऑटोलॉगस विधि से किया जाएगा।

इस तकनीक में मरीज की अपनी ही स्वस्थ कोशिकाओं का उपयोग उपचार के लिए किया जाता है। ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को लगभग एक महीने तक चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में रखा जाएगा। इस दौरान संक्रमण से बचाव के लिए सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल जैसे मास्क, ग्लव्स और सीमित आवाजाही का पालन करना होगा। 

बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी महंगी प्रक्रिया को आम लोगों की पहुंच में लाने के लिए अस्पताल ने विशेष पहल की है। इस उपचार का अनुमानित खर्च करीब 15 लाख रुपये है, जिसमें से लगभग 80 प्रतिशत राशि अस्पताल के फंड और चैरिटी के माध्यम से वहन की जाएगी। अस्पताल के निदेशक हरिओम सिंह ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से न केवल प्रयागराज बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी कम लागत में बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म