रक्षा मंत्री ने पुराने लखनऊ के व्यंजन का उठाया लुत्फ, जनसम्पर्क अधिकारी के परिवार से की मुलाकात
लखनऊ, अमृत विचार : केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने लखनऊ प्रवास के दौरान जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. राघवेंद्र शुक्ला के विवेक खंड 3 गोमती नगर स्थित आवास पहुंचे। उनके साथ उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के पदाधिकारियों ने चौक, राजा बाजार की मशहूर दुकानों में गाय के दूध से तैयार लखनऊ का मशहूर मक्खन मलाई, दूध की बर्फी, मट्ठा, मलाई गिलौरी और चाट का लुत्फ उठाया।
रक्षा मंत्री ने डॉ. राघवेंद्र शुक्ला की माता निर्मला शुक्ला, पत्नी डॉ. शील शुक्ला, भाई रवींद्र शुक्ला, भतीजी अर्शिता शुक्ला, डॉ. शशि शेखर से मुलाकात की। इस अवसर पर गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष डॉ. बीएन सिंह, महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, कार्यकारी महासचिव कर्नल एएन पांडे, सचिव संजय निगम, सीजी नायर, संगठन सचिव अभिनव शुक्ला, परमहंस जनकल्याण समिति के कोषाध्यक्ष आरडी चौबे ने रक्षा मंत्री को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ नीरज सिंह, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, पार्षद अनुराग मिश्रा, राजीव दीक्षित उपस्थित रहे।
