बरेली: सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। फरीदपुर मे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार पति-पत्नी को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। …

अमृत विचार, बरेली। अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। फरीदपुर मे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार पति-पत्नी को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं, रजऊ के पास सड़क हादसे में घायल हुए एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, फरीदपुर क्षेत्र में ही पंजाब के रहने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी सियापाल रुद्रपुर में रहकर मजदूरी करता है। सोमवार को वह अपनी पत्नी शकुन्तला के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह फरीदपुर में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के दो बेटे और एक बेटी है। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

वहीं, रजऊ में हुए सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। हरदोई के वैनाल रोड निवासी 65 वर्षीय रहमुतल्लाह पुत्र छोटे मियां किसी काम से पोस्ट ऑफिस की गाड़ी से बरेली आ रहे थे। इसी बीच रजऊ के पास ईंटों से भरी ट्राली में टक्कर होने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, फरीदुपर के द्वारिकेश चीनी मिल के पास पंजाब के होशियारपुर थाना क्षेत्र के मातियान गांव निवासी सरनजीत की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, देर रात उनके परिवार के लोग शहर नहीं पहुंच सके थे।

संबंधित समाचार