लखनऊ : मक्का के बीज पर 50 फीसद अनुदान, जानकारी के लिए इन नंबर पर कर सकते हैं फोन

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

अमृत विचार, लखनऊ : कृषि विभाग ने जिले में जायद मक्का के संकर बीजों की बिक्री शुरू कर दी है। जो किसानों को 50 फीसद अनुदान पर मिलेंगे। सभी विकास खंड पर स्टॉल लगाए हैं।

जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह ने बताया कि किसानों की मांग पर जायद मक्का के लिए प्रमाणित बीज 1800 क्विंटल की खेप मंगाकर वितरण शुरू कर दिया है। राजकीय कृषि बीज भंडार और अधिकृत फार्म पर स्टॉल लगाए हैं। 

संकर एनएमएच-920 24,500 रुपये क्विंटल और पूसा एचक्यूपीएम 25,800 रुपये क्विंटल दाम हैं। बीजों पर 50 फीसद अनुदान किसानों को मिलेगा। पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को अधिकतम 2 हेक्टेयर जोत सीमा तक लाभ दिया जाएगा। यदि कोई समस्या आती है तो कंट्रोल रूम 9198938099 व जिला कृषि अधिकारी के नंबर 7839882167 पर कॉल करें।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार घोषित, 54 कलाकार होंगे सम्मानित

संबंधित समाचार