बरेली: 11वीं की परीक्षा छूटने पर छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या
अमृत विचार, बरेली। 11वीं का छात्र ऑनलाइन परीक्षा के दो प्रश्नपत्रों में अनुपस्थित होने से तनाव में आ गया। इसके चलते वह परेशान रहने लगा और उसने तमंचे से खुद को गोली मार ली। दरवाजा तोड़कर उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। सुभाष नगर के राजीव …
अमृत विचार, बरेली। 11वीं का छात्र ऑनलाइन परीक्षा के दो प्रश्नपत्रों में अनुपस्थित होने से तनाव में आ गया। इसके चलते वह परेशान रहने लगा और उसने तमंचे से खुद को गोली मार ली। दरवाजा तोड़कर उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
सुभाष नगर के राजीव कॉलोनी गली नंबर-18 निवासी मुकेश कश्यप रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं। उनका बड़ा बेटा मनीक कश्यप (17) रामगंगा चौकी के पास स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था। मुकेश कश्यप ने बताया कि उनके बेटे की ऑनलाइन परीक्षा चल रही थी जिसमें उसके दो पेपर से छूट गए थे। इस बात को लेकर वह परेशान रहने लगा।
सोमवार शाम को वह अपने छोटे भाई के साथ टीवी देखकर सोने चला गया था। सुबह लगभग 7:50 बजे परिवार को मनीक के कमरे से गोली चलने की आवाज आई थी। इस आवाज को परिवार ने ट्रांसफार्मर फटने की आवाज समझ कर अनसुना कर दिया। मुकेश के मुताबिक, उनकी पत्नी पूनम कश्यप कपड़े बदलने स्टोर की तरफ गईं तो दरवाजा अंदर से बंद था।
इस पर पूनम ने शोर मचाया तो आस-पास के चार पांच लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर देखा तो मनीक लहूलुहान हालत में कमरे में पड़ा था। परिवार के लोग उसे सिविल लाइंस के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिया।
