Share Market Today: शेयर बाजार में आई बहार, सकारात्मक संकेतों के बीच कारोबार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी मजबूत  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी देखी गयी। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक बाजारों में मजबूती से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 518.84 अंक चढ़कर 76,589.68 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 157.75 अंक की बढ़त के साथ 23,738.90 अंक पर पहुंच गया। 

बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 296.71 अंक की बढ़त में 76,367.55 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 374.11 अंक (0.49 प्रतिशत) ऊपर 76,444.95 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 51.75 अंक की मजबूती में 23,632.90 अंक पर खुला। धातु को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी रही। आईटी, ऑटो, मीडिया, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों के सूचकांक ज्यादा बढ़त में रहे। 

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख के शेयर लाभ में रहे। दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में करीब चार प्रतिशत तथा जापान के निक्की 225 में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग मामूली गिरावट में रहे। 

अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.9 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 4,741.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,225.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

ये भी पढ़ें  :
Share Market Today: शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में आई गिरावट 

संबंधित समाचार