आईपीएल 2026 से पहले रामलला के शरण में पहुंची एलएसजी, भगवान राम के चरणों में नवाया शीश

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अयोध्या। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2026 की शुरुआत से पहले, लखनऊ सुपर जायंट्स की 20-सदस्यीय टीम, जिसमें खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ने रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद मांगा। टीम के साथ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका भी मौजूद थे। सभी ने राम मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और आने वाले सीजन में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रार्थना की। 

इस यात्रा के दौरान, टीम के कप्तान ऋषभ पंत और अन्य खिलाड़ियों ने भगवान राम के चरणों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाया। मंदिर परिसर में टीम के आगमन से वहां मौजूद श्रद्धालुओं के बीच भारी उत्साह का माहौल बन गया। मंदिर निर्माण के प्रभारी अधिकारी गोपाल राव और पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) बलरामचारी दुबे ने खिलाड़ियों को मंदिर परिसर का भ्रमण कराया। खिलाड़ियों ने मंदिर की भव्यता की जमकर सराहना की। पूजा-अर्चना और दर्शन के बाद, पूरी टीम अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो गई।

संबंधित समाचार