UP: क्रिकेट मैच के दौरान यूपीसीए के अंपायर को आया हार्ट अटैक...पल भर में थमी सांसे

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना रोजा क्षेत्र के आदर्शनगर कॉलोनी निवासी यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के अंपायर सोनल चंद्रा की क्रिकेट खेलते समय मौत हो गई। शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह दोस्तों के साथ ओसीएफ ग्राउंड पर क्रिकेट खेलने गए थे और बैटिंग के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। 

उन्हें घबराहट और उलझन होने लगी, जिसके बाद वह पिच से हटकर गिर पड़े। साथियों ने उन्हें ग्राउंड की सीढ़ियों पर लिटाया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर पहले ओसीएफ अस्पताल और फिर निजी अस्पताल ले जाया गया। 

परिजन उन्हें बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। सोनल तीन साल पहले यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के पैनल में अंपायर बने थे और वह अपना ड्रोन वीडियो भी बनवाते थे। बताया गया कि घटना से पहले भी उनका वीडियो बन रहा था। उनकी मां सुनीता चंद्रा शिक्षिका रह चुकी हैं और पिता महेश चंद्रा सीमा सुरक्षा बल में तैनात थे, जो 30 साल पहले शहीद हो गए थे। वह परिवार के इकलौते पुत्र थे। थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि मामले की कोई सूचना नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार