वाराणसी : मां श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। आध्यात्मिक नगरी काशी में चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन मां श्रृंगार गौरी की आराधना को समर्पित है। इस पावन अवसर पर काशीवासी तथा देश-विदेश से आए श्रद्धालु परंपरागत रूप से मां श्रृंगार गौरी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित होते हैं। 

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि मां श्रृंगार गौरी का स्थान ज्ञानवापी परिसर की पश्चिमी दीवार पर स्थित है। वर्ष में केवल इस एक दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुलूस के रूप में यहां पहुंचते हैं। जुलूस का पूरा मार्ग निर्धारित है, जिसमें भक्त पहले गणपति के दर्शन करते हैं और फिर हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। 

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 से न्यास ने इस पूजन की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। श्रद्धालुओं को नारियल, चुनरी, फलाहारी हलवा (प्रसाद), डमरू आदि की व्यवस्था न्यास की ओर से की जा रही है। इसके अलावा, अंदर फोटोग्राफी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि किसी प्रकार का विवाद या अतिरिक्त मांग से कोई असुविधा न हो। 

विश्व भूषण मिश्र ने कहा कि यह परंपरा 40 वर्षों से अधिक पुरानी है, इसलिए इसे परंपरा के रूप में स्वीकार किया जाता है और इसमें कोई विवादास्पद पहलू नहीं है। यह सुगमतापूर्वक संचालित हो रही है तथा न्यास पूरे सहयोग से इसे संपन्न करा रहा है। 

उन्होंने बताया कि दक्षिणमुखी हनुमान जी के पास हनुमान चालीसा पाठ की व्यवस्था के लिए न्यास ने भव्य पंडाल सजाया है, जिसमें राम दरबार स्थापित किया गया है। यहां हनुमान जी की मूर्ति स्थापित है तथा सुंदरकांड पाठ के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है। अर्चकों द्वारा दिन भर सुंदरकांड का नियमित पाठ चल रहा है।

श्रद्धालु भी यहां बैठकर हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ कर सकते हैं। उनके लिए बैठने, पेयजल तथा अन्य सभी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास भगवान विश्वनाथ के प्रति श्रद्धा रखने वाले सभी श्रद्धालुओं का सत्कार करने के लिए सदैव तत्पर एवं दृढ़ संकल्पित है। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता तथा परंपराओं के संरक्षण का जीवंत प्रतीक है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म