22 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कारोबार में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आप परिजनों के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे।

वृष- आज व्यापार से धन लाभ के योग बन रहे हैं। समस्याओं को लेकर आप लापरवाह हो सकते हैं। पुराने रोग दोबारा उभर सकते हैं।

मिथुन- आज पैतृक कारोबार में आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सफल होंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कर्क- आज का दिन नए कार्य की योजना बनाने के लिए शुभ है। कानूनी पचड़ों से मुक्ति मिल सकती है। व्यापार में साझेदारी करने के अवसर मिलेंगे।

सिंह- आज नई तकनीक के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। आप समाज में लोकप्रिय रहेंगे। विद्वान लोगों के साथ आपका संपर्क मजबूत होगा।

कन्या- आज नए प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें। दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। इसके कारण आपको अपने खर्चों में कटौती भी करनी पड़ेगी।

तुला- आज व्यवसाय में अपने लक्ष्यों को पूर्ण कर लेंगे। आपको बड़ा पद सौंपा जा सकता है। कार्यशैली में परिवर्तन कर सकते हैं।

वृश्चिक- आज अपने लक्ष्य के प्रति आप एकाग्र रहेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके मस्तिष्क में कुछ आइडियाज आएंगे।

धनु- आज विवादित मामलों पर समझौता हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप लोगों के बीच लोकप्रिय रहेंगे।

मकर- आज पुरानी उलझनों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी का विचार बनाएंगे। बच्चों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें।

मीन- आज धन से जुड़े मामलों में देरी हो सकती है। लोन संबंधी मामले उलझने की आशंका है। अपने मन की बातें साझा करने से बचें।