लखनऊ : शिकायत करना अधिवक्ता को पड़ा भारी, मिली धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी में पुलिस से शिकायत करना एक अधिवक्ता को भारी पड़ा है। आरोप है कि पुलिस से शिकायत के बाद दबंगों के हौसले बुलंद हो गये हैं और लगातार धमकी दे रहे हैं।

दरअसल, आशियाना थाना क्षेत्र के किला मोहम्मदी नगर निवासी तरुण पाण्डेय ने फरवरी में पुलिस से कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई भी की थी, लेकिन उसके बाद से ही आरोप है कि दबंगों ने अधिवक्ता तरुण पाण्डेय को परेशान करना शुरू कर दिया। जिसका एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अधिवक्ता तरुण पांडे ने बताया, “मेरा पूरा परिवार असुरक्षित है। मेरी माता जी कैंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। पिछले तीन महीनों से मैं उनका इलाज बनारस स्थित टाटा अस्पताल में करा रहा था। पिछले सप्ताह उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जिसके चलते मैं हफ्तों अस्पताल में रहता हूं, घर पर पत्नी, छोटे बच्चे और बुजुर्ग पिता अकेले हैं। ऐसे में घर के बाहर बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों से युवक तीव्र गति से चक्कर लगाते हैं। उन्हें टोकने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हैं और मारपीट को तैयार हो जाते हैं। पुलिस बुलाने पर जान से मारने की धमकियां देते हैं। 

उन्होंने बताया कि आज फिर इस मामले में पुलिस से शिकायत की है, जिसमें में आरोप लगाया है कि रात 12 बजे कई लोग मेरे घर के दरवाजे पर शराब पीते हैं, FIR होने के बाद भी उनकी गतिविधियों में कोई फर्क नहीं आया, लगातार धमकियां मिल रही हैं।  अब बस यही बचा है कि वे मेरी या मेरे परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचा दें, तभी प्रशासन कुछ करेगा।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायजा

संबंधित समाचार