रायबरेली : अगरबत्ती व्यापारी संदिग्ध हालात में लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली शहर क्षेत्र से एक अगरबत्ती व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सत्यनगर निवासी राजेन्द्र वर्मा शनिवार शाम से लापता हैं। परिजनों ने बताया कि वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।

परिजनों के मुताबिक राजेन्द्र वर्मा को आखिरी बार बस स्टैंड के पीछे लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर एक रोडवेज बस में बैठते हुए देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने बताया कि कारोबारी पिछले करीब तीन वर्षों से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे और इस कारण मानसिक रूप से भी परेशान चल रहे थे। 

उनके अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश के साथ ही पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता व्यापारी की खोजबीन जारी है।  

संबंधित समाचार