लखनऊ : यहां 35 रुपये में मिल रहा भरपेट भोजन, जानिये कहां पड़ती है यह रसोईं
लखनऊ, अमृत विचार: गैस नहीं तो भट्टी सही। भोजन मिलेगा। श्री लक्ष्मण गौशाला जानकीपुरम की सीता रसोईं में 35 रुपये में भरपेट भोजन की व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है।
संस्था के अध्यक्ष प्रभु जालान ने बताया कि कामगार और बाहर से आकर यहां रहकर काम करने वाले बाहरी लोगों को गैस किल्लत को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।
यहां भट्टियों पर भोजन बनवा कर उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां न तो रेट बढ़ाए गए हैं और ना ही खाने में किसी तरह की कमी की गई है।
ऐसे में जिन्हें भोजन की दिक्कत हो रही है वे सीता रसोईं में आकर तय कीमत पर बेहतरीन भोजन पा सकते हैं। प्रबंधक गजेंद्र सिंह और सुपरवाइजर योगेंद्र चौधरी ने बताया कि गैस सिलेंडर की किल्लत के बाद रसोईं में भोजन करने वालों की संख्या बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायजा
