Bareilly: अब ऐप से भी गैस बुक होना मुश्किल, सुबह से शाम तक करना पड़ रहा प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रसोई गैस की बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं को अब भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि गैस एजेंसी के ऐप के माध्यम से भी सिलेंडर बुक नहीं हो पा रहा है। सुबह से लेकर रात तक लोग बार-बार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बुकिंग नहीं होने से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है।

सनराइज कॉलोनी के रहने वाले पीएल शर्मा, राजीव पटेल, दुर्गा नगर के रहने वाले राजीव, देवेंद्र, संजय नगर निवासी मुन्नी समेत कई लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस बुकिंग करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन गैस बुक नहीं हो पा रही है। अब ऐप पर लॉगिन करने के बाद भी बुकिंग का विकल्प सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। कई बार कोशिश करने के बावजूद बुकिंग नहीं हो पा रही है। 

इससे उन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि दिन में ऐप सही से काम नहीं कर रहा, लेकिन रात में ऐप पर बुकिंग हो रही है। डीएसओ मनीष कुमार ने बताया कि ऐप के माध्यम से बुकिंग हो रही है। कभी कभी लोड ज्यादा होने के कारण बुकिंग में दिक्कत आ सकती है, लेकिन ऐप पर लगातार बुकिंग हो रही है।

 

संबंधित समाचार