फरीदापुर चौधरी गोकशी मामला : दो चौकी इंचार्ज समेत सात पुलिस वालों को एसएसपी ने किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली अमृत विचार। फरीदापुर चौधरी गोकशी मामले में देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले तीन दरोगा समेत सात पुलिस वालों को निलंबित कर दिया। सीओ थर्ड की रिपोर्ट के बाद ये कार्रवाई की।

दरअसल थाना इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी गांव के पास शनिवार को नाले के अंदर प्लास्टिक के बोरे में बंद गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। हिंदू संगठनों को भनक लगी तो जाकर हंगामा किया। पुलिस की जमकर फजीहत भी हुई। 

रविवार को एक बार फिर आक्रोश उस वक्त ज्यादा फैल गया जब दोबारा उसी नाले में गोवंशीय पशुओं के अवशेष बरामद हुए। हिंदू संगठनों ने हंगामा काटा। पुलिस के आला अफसरान हरकत में आए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने दो चौकी इंचार्ज समेत सात पुलिस वालों को निलंबित कर दिया।

सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बैरियर एक चौकी इंचार्ज उमेश कुमार राय व कर्मचारी नगर चौकी इंचार्ज अमित कुमार, हेड कान्सटेबल मोहम्मद सलीम, पप्पूराम, मनोज कुमार, सर्वेश कुमार और कॉन्सटेबल अरुण कुमार को निलंबित कर दिया। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए।

संबंधित समाचार