अमेठी: खराब गुणवत्ता वाली ग्रामीण सड़कें खोल रही विकास की पोल
शुकुल बाजार/अमेठी, अमृत विचार। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत रविंद्र कुमार गुप्ता व इंजीनियर देवेंद्र कुमार ने क्षेत्र में जिला पंचायत से बन रही सड़कों का जायजा लिया। साथ ही खराब गुणवत्ता देखते हुए नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को सड़क की गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए सड़क फिर से रिपेयर कराए जाने के …
शुकुल बाजार/अमेठी, अमृत विचार। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत रविंद्र कुमार गुप्ता व इंजीनियर देवेंद्र कुमार ने क्षेत्र में जिला पंचायत से बन रही सड़कों का जायजा लिया। साथ ही खराब गुणवत्ता देखते हुए नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को सड़क की गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए सड़क फिर से रिपेयर कराए जाने के लिए कहा।
वहीं, ठाकुरगंज से इंदरिया में जिला पंचायत ने बनाई 1 किलोमीटर लंबी सड़क जो कि 14,76000 रुपये के बजट से रिपेयर हुई है। उसकी खराब गुणवत्ता और गिट्टी उखड़ने तथा दोनों तरफ की पटरियों को साफ ना कराए जाने को देखते हुए अपर मुख्य अधिकारी एवं इंजीनियर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जेई को निर्देशित किया कि सड़क की सही से गुणवत्ता पूर्ण ढंग से रिपेयरिंग कराई जाए। अपर मुख्य अधिकारी एवं इंजीनियर ने 1 हफ्ते में सड़क को सही कराए जाने की बात कही।
