नई औद्योगिक इकाइयों के पंजीकरण में तेजी लाओ: मंत्री राकेश सचान का सख्त निर्देश, ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था लक्ष्य पर जोर

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: खादी एवं ग्रामोद्योग, एमएसएमई और निर्यात विभाग के मंत्री राकेश सचान ने निर्देश दिए कि विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए नई औद्योगिक इकाइयों के पंजीकरण में तेजी लाई जाए तथा वित्त वर्ष 2025-26 तक निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त किया जाए। साथ ही “प्लेज पार्क योजना” के तहत स्वीकृत 12 पार्कों के शीघ्र क्रियान्वयन और लंबित प्रस्तावों को जल्द पूरा करने को कहा।

खादी मंत्री, सोमवार को खादी एवं ग्रामोद्योग, एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभागों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वन ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को लेकर प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार