बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के निर्माण कार्य शुरू, मौसम साफ होने के बाद युद्धस्तर पर चल रहा कार्य 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

चमोली। उत्तराखण्ड के चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम में निर्माण कार्य मंगलवार को मौसम साफ होने के बाद फिर शुरू हो गये। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अंतर्गत चरण एक का कार्य लगभग पूरा हो चुका है जिसके बाद अब चरण दो का कार्य युद्धस्तर से किया जा रहा है।

वही धाम में सीवर लाइनो का कार्य एवं साकेत तिराहे से मंदिर जाने वाले मार्गो को कपाट खुलने से पूर्व तैयार किया जाना है जिससे धाम में यात्रा सुचारू रूप से चल सके।

कार्यदायी संस्था के परियोजना मैनेजर विनीत चौधरी ने आज बताया कि धाम में बर्फबारी के चलते मास्टर प्लान के कार्य रोक दिए गए थे। मौसम अनुकूल हुआ तो धाम में मास्टर प्लान के कार्यों को शुरू कर दिया गया है धाम में कुछ ऐसे कार्य है कि जो कपाट खुलने से पूर्व किए जाने हैं। उन सभी कार्य को लगभग 10-15 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जायेगा ताकि यात्रा सुचारू रूप से चल सके। 

ये भी पढ़ें  :
चैत्र नवरात्रि पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें, स्कंदमाता के दर्शनों के लिए हरिद्वार में उमड़ा सैलाब 

संबंधित समाचार