Uttrakhand: शारदा नदी तटबंध निर्माण को 32.92 करोड़ स्वीकृत, मिलेगा स्थायी बाढ़ सुरक्षा कवच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनहितकारी घोषणाओं को तेजी से धरातल पर उतारते हुए जनपद चम्पावत को एक बड़ी सौगात मिली है। विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत बूम से टनकपुर के मध्य शारदा नदी के दाएं पार्श्व पर बाढ़ सुरक्षा के लिए तटबंध निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 32.92 करोड़ (3292.55 लाख रुपये) की महत्वपूर्ण प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि यह परियोजना ‘राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि’ के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। जिसके माध्यम से शारदा नदी के तट पर स्थित ग्राम बसानी गोठ, सुवामोठ तथा गैण्डाखाली नंबर-3 को बाढ़ एवं भू-कटाव से स्थायी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए परियोजना के अंतर्गत प्रथम किस्त के रूप में कुल लागत का 40 प्रतिशत, यानी 13.17 करोड़ (1317.02 लाख रुपये) की धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं तय समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि परियोजना का लाभ शीघ्रातिशीघ्र आमजन तक पहुंचे। इस तटबंध के निर्माण से शारदा नदी के कारण प्रतिवर्ष होने वाले भू-कटाव पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा, जिससे नदी तटवर्ती क्षेत्रों में निवास कर रहे ग्रामीणों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। साथ ही, यह परियोजना टनकपुर क्षेत्र की भौगोलिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक मजबूत एवं दीर्घकालिक समाधान के रूप में स्थापित होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित यह पहल न केवल विकास की गति को नई दिशा दे रही है, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षित और सुदृढ़ भविष्य की नींव भी रख रही है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव