देखिए वीडियो: बरेली के सरनिया गांव में चले लाठी-डंडे और पत्थर...प्रेम प्रसंग का विवाद हिंसा में बदला

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज थाना क्षेत्र का सरनिया गांव एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच झड़प के बाद जंग का अखाड़ा बन गया। दोनों तरफ खूब लाठी डंडे और ईट पत्थर चले। पूरे मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें कुछ युवक छत से पथराव करते नजर आए। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग के विवाद ने देखते ही देखते हिंसा का रूप ले लिया।

मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र के सरनिया गांव का है। मंगलवार की सुबह दो पक्षों में युवक और युवती के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और नोक झोंक हुई। विवाद इतना बड़ा कि दोनों ही पक्षों ने ईंट-पत्थर और लाठी डंडे उठा लिए। कुछ युवक मकानों की छत पर खड़े होकर पथराव करते लगे। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से कई लोग इस हिंसा में घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

संबंधित समाचार