UP: स्वार थाने में तैनात दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वार (रामपुर) अमृत विचार। स्वार कोतवाली में तैनात दरोगा की रिश्वतखोरी ने एक बार फिर स्थानीय पुलिस व्यवस्था की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एंटी करप्शन टीम द्वारा दरोगा ओंकार नाथ को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
 
मामला थाना अजीमनगर क्षेत्र के गांव सिंगनखेड़ा का है, जहां एक साधारण घरेलू विवाद को सुलझाने के नाम पर पुलिस की भूमिका निष्पक्ष मध्यस्थ की होनी चाहिए थी। लेकिन आरोप है कि दरोगा ने पीड़ित यशवीर सिंह पर दबाव बनाकर कार्रवाई के एवज में 10 हजार रुपये की मांग कर दी। यशवीर सिंह द्वारा मुरादाबाद एंटी करप्शन टीम के प्रभारी नवल मारवा से की गई। शिकायत और उसके बाद की गई सुनियोजित कार्रवाई सराहनीय जरूर है। 

 दरोगा की गिरफ्तारी के बाद कोतवाली परिसर में मचा हड़कंप है।    साथ ही, आम नागरिकों में भी जागरूकता और साहस की आवश्यकता है ताकि वे ऐसे मामलों में आगे आकर शिकायत दर्ज कर सकें। एंटी करप्शन टीम की तत्परता ने यह साबित कर दिया है कि यदि शिकायत सही हो और इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई संभव है।

संबंधित समाचार