Moradabad: ड्रम, बोतल और कैन में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर रोक, केवल वाहनों में ईंधन की आपूर्ति
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से खाड़ी देशों में युद्ध को देखते हुए पेट्रोलियम पदार्थो की जमाखोरी/मूल्यवृद्धि न हो इसके लिए व्यापक भ्रमण/सर्तकता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने जिले की समस्त गैस एजेंसियों/रिटेल आउटलेटस को अपने प्रतिष्ठान से आवश्यक वस्तुओं का वितरण पूरी सर्तकता के साथ लाभार्थियों को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रिटेल आउटलेट से केवल वाहनों में ही ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया है। कहा कि किसी भी दशा में ड्रम बोतल एवं कैन आदि में पेट्रोल/डीजल की बिक्री न की जाए। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति वैध कनेक्शनधारी को नियमानुसार ओटीपी से गैस बुकिंग के बाद ही निर्धारित मूल्य पर ही आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
इसके अलावा जिले के समस्त रिटेल आउटलेट संचालक 1000 लीटर डीजल व 500 लीटर पेट्रोल और समस्त गैस एजेंसी संचालक 50 घरेलू गैस सिलेण्डर स्टॉक में अग्रिम आदेश तक संरक्षित रखेंगे। उन्होंने कहा कि अपरिहार्य स्थिति में ही उच्च अधिकारियों के आदेश के अनुसार आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करना सुनिश्चित करेंगे।
