UP: खाटू श्याम मंदिर के सामने शिवलिंग तोड़ने से रोष, नाजिर अली पर आरोप
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर के सामने 24 मार्च 2026 को शिवलिंग तोड़े जाने की घटना से क्षेत्र में रोष फैल गया। आरोप है कि नाजिर अली नामक व्यक्ति ने लगभग 30 वर्षों से स्थापित शिवलिंग को जानबूझकर क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में अशांति और तनाव पैदा करती हैं। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि घटना की गंभीरता से जांच कराई जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
