कानपुर पुलिस ने शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार, चरस और नशीली गोलियां बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले की चकेरी व सर्विलांस/स्वॉट पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में मादक पदार्थो की तस्करी करने में लिप्त शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चरस और नशीली गोलियां बरामद की।

पुलिस उपायुक्त अपराध श्रवण कुमार सिंह और अपर पुलिस उपायुक्त सुमित सुधाकर रामटेके ने मंगलवार को यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर पुलिस ने अंकित चौहान उर्फ तुत्तल को गिरफ्तार कर उसके पास चरस व अमेरिकन गांजा बरामद किया। 

उन्होने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चकेरी पुलिस ने आज प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त अंकित सिंह चौहान उर्फ अंकित तुत्तल (27) निवासी कालीबाड़ी लालबंग्ला थाना चकेरी को गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 101.7 ग्राम टीएचसी/टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल (ड्रोनाबिनोल) तथा 1.0069 किलोग्राम चरस बरामद की। इस संबंध में थाना चकेरी पर मु0अ0सं0 206/2026 धारा 8/20/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।  

संबंधित समाचार