मंत्री धर्मपाल सिंह ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बोला हमला, कहा- 2017 से पहले UP में खुलेआम गाय कटती थी, तब शंकराचार्य कहां थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा प्रदेश में गायों के काटे जाने के मुद्दे पर उठाए गए सवाल पर कहा कि 2017 से पहले जब उत्तर प्रदेश में खुलेआम गाय कटती थी, तब शंकराचार्य के कानों तक इसकी आवाज नहीं पहुंचती थी और न ही उनकी आंखों को यह दिखाई पड़ता था। 

उन्होंने कहा, "मेरे ही विधानसभा क्षेत्र में उस समय तीस गायों की कटाई की गई थी। हम लोग होली तक नहीं मना पाए थे। समाजवादी पार्टी की सरकार में जो होता था, वह हर कोई जानता है। उस सरकार में कसाई को देखकर गाय कांपती थी, जबकि योगी सरकार में गाय को देखकर कसाई कांपता है।"

मंत्री धर्मपाल सिंह ने दावा किया कि अब उत्तर प्रदेश की स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में कहीं भी गायों की कटाई नहीं हो रही है और सरकार इस पर सख्ती से नियंत्रण बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गौ-संरक्षण के लिए लगातार गंभीर प्रयास कर रही है और इसके लिए कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। मंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करते हुए अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई गई है। 

संबंधित समाचार